खिलौना ले कर जा रही डीसीएम मड़हे में घुसी, मौसी और भतीजा घायल
मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- चेतगंज(मिर्जापुर)। जयपुर से खिलौना लेकर उड़ीसा जा रही डीसीएम अनियंत्रित हो जाने से मड़हे में घुस गई। इससे मड़हे में सो रहे एक बालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की देर रात चील्ह थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास हुई। क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी रामलाल यादव गोपीगंज-चील्ह मार्ग के किनारे मड़हा लगा रखा है। उसी मड़हे में रामलाल यादव का 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व उसकी मौसी वाराणसी के राजा तालाब निवासी 35 वर्षीय रीना देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार सो रही थी। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे के करीब जयपुर से खिलौना लेकर उड़ीसा जा रही पिकअप अनियंत्रित हो कर मड़हे में घुस गई। इस हादसे में अंश कुमार और उसकी मौसी रीना देवी गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.