बुलंदशहर, मई 1 -- जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं से जो ठंडक घुली थी, वह शुक्रवार को सूरज की तीखी किरणों के आगे गर्मी में बदल गई। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप के तेवर कड़े रहे, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने राहत की खबर देते हुए रविवार से फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के रोजाना नए रंग देखने को मिल रहे हैं। अब बारिश से मौसम में जहां कुछ घंटों की राहत मिली। वहीं शुक्रवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। आसमान साफ होने से मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे तक स्थिति यह थी कि मुख्य बाजारों काला आम, अंसारी रोड में लोग धूप से बचने के लिए सिर ढंककर निकलते नजर आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.