कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कई दिनों बाद धूप निकली तो शहर के कई सेंटरों पर शिक्षक औऱ कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आई परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण जाम लगा। कल्याणपुर पनकी मार्ग तो बगिया क्रासिंग से दलहन क्रॉसिंग के सामने तक जाम लगा। रहमानी मार्केट के सामने वाली सड़क पर ई-रिक्शों की अराजकता के चलते रविवार की शाम को जाम लगा। परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते टाटमिल से झकरकटी पुल तो घंटाघर से टाटमिल चौराहे तक दोपहर बाद से वाहन रेंगते नजर आए। टाटमिल में जाम की भयावहता का अंदाजा इसी से लगा कि तीसरी बार ग्रीन लाइट होने पर झकरकटी से रामादेवी जाने वाले वाहन निकल पाते थे। कमोवेश यह हाल नया पुल से घंटाघर या फिर रामादेवी की ओर जाने वाले वाहनों का था। गुटैया क्रॉसिंग पर तिपहिया वाहनों की अराजकता के चलते जाम लगा। इसका असर देवक...