मुरादाबाद, जनवरी 21 -- मुरादाबाद। लंबे अरसे से धूप नहीं खिलने के चलते ठंड लोगों को हाल बेहाल किए थी। दिन का अधिकतम तापमान औसत की तुलना में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा था। रात और सुबह के साथ ही भरी दोपहर में भी लोग गलन भरी सर्द हवा से ठिठुर रहे थे, लेकिन, दो दिन से धूप खिलना शुरू हुई तो मौसम का मिजाज ही बदल गया। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान जो औसत से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हो रहा था वह इतनी तेजी से ऊपर चढ़ा कि औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को मुरादाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.