कटिहार, अक्टूबर 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मौसम ने अब करवट बदलनी शुरू कर दी है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सुबह और देर शाम की ठंडक अब लोगों को ठिठुराने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है। पुरवा हवा की रफ्तार जो अभी 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है, उसमें भी कमी आने की उम्मीद है। इसके कारण मौसम और सुहाना हो जाएगा तथा ठंड का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगेगा। चाय दुकानों पर...