शामली, अप्रैल 27 -- शामली। राज्य कराटे चौंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक किया गया, जिसमें शामली के अवेंजर फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ शामली के अध्यक्ष और अवेंजर फाइट क्लब के कोच शिवांश भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता में शौर्य वर्मा ने 35 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक, आद्रिका मलिक ने 35 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक और युवराज शर्मा ने 45 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा, शामली के अन्य छह खिलाड़ी भी अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे, जिनमें वीर वर्मा, आरव चौधरी, युवान भारद्वाज, अद्विक सिंह, आदित्य राठी और अभिनव शर्मा श...