औरैया, दिसम्बर 29 -- मा. विधायक खेल स्पर्धा सदर औरैया के पहले दिन खिलाड़ियों ने मैदान में जोरदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा। दौड़, कबड्डी, वालीबाल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज के स्टेडियम में किया गया। स्पर्धा का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय और प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं हुईं। वालीबाल सब जूनियर वर्ग में बीसलपुर की टीम ने विजेता बनकर खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंगनपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में बिधूना की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की टीम ने गोहानी खुर्द को हराकर जीत दर्ज की। 100 मीटर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.