खिलाड़ी विराट यादव का बिहार रेजिमेंट में चयन
गाजीपुर, जून 22 -- सैदपुर। क्षेत्र के गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के होनहार खिलाड़ी विराट यादव का चयन भारतीय थल सेना की प्रतिष्ठित बिहार रेजिमेंट में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देवकली ब्लॉक के जेवल के छपरा गांव निवासी रामअवतार यादव एवं बिंदु देवी के पुत्र विराट ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि विराट पहले कुश्ती के खिलाड़ी थे। उनकी शारीरिक क्षमता और थ्रो तकनीक में दक्षता को देखते हुए उन्हें वुशू खेल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बॉक्सिंग के पंच और ताइक्वांडो की किक के प्रशिक्षण से उनके प्रदर्शन में लगातार निखार आया। उन्होंने विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पटना के प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.