देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में बुधवार को देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सीनियर पुरुष और महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में जिले के कुल 187 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े ने बताया की सभी चयनित खिलाड़ी 17 अप्रैल को चंदनक्यारी बोकारो में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेगें। यह टीम 16 अप्रैल को जसीडीह से बोकारो के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में जाने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को टी- शर्ट दिया जाएगा। कहा कि एथलेटिक्स संघ अच्छा कार्य कर रही है। जिले के लगभग हर प्रखंड से खिलाड़ी चयन ट्रायल मेंआए। उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खिलाड़ी में अगर प्रतिभा है तो वे ग्राउ...