कन्नौज, जुलाई 12 -- छिबरामऊ। डीके स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार खिलाड़ी प्रांशु का भारतीय सेना में चयन होने से अकादमी और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जन्मभूमि को छोडक़र अब वह कर्मभूमि की ओर देश सेवा के लिए रवाना होगा। प्रांशु ने वर्षों तक कबड्डी का नियमित अभ्यास किया और अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत की। संघर्ष के दिनों में उन्होंने अपनी आवश्यकताओं में कटौती कर स्वयं मेहनत से खर्च भी निकाला, लेकिन कभी अपने सपने से समझौता नहीं किया। डीके स्पोर्ट्स अकादमी के कोच दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रांशु अनुशासित, मेहनती और दृढ़ संकल्प वाला खिलाड़ी रहा है, जिसकी लगन आज रंग लाई है। सेना की वर्दी पहनकर उसने अपने परिवार के साथ-साथ जनपद और डीके स्पोर्ट्स अकादमी का नाम भी गौरवान्वित किया है। इस मौके पर राजीव शाक्य, रोहन ठाकुर, नीलेश कुमार ...