गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल ग्राउंड पर एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैंपियन ट्रॉफी में गुरुवार को खिलाड़ी इलेविन ने हॉर्डी ब्वॉयज को नौ विकेट से करारी मात दी। मैच में 91 रन की पारी खेलने वाले अंकुर पंवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हार्डी ब्वॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। रवि ने 36 रन, आशीष नलवा ने 28 रन का योगदान दिया। केशव यादव व पंकज आर्य ने चार-चार विकेट लिए। खिलाड़ी इलेविन ने 151 रन का लक्ष्य अंकुर पवार की नाबाद 91 रन की पारी की मदद से 15.1 ओवर में एक विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। मंदीप चौधरी 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 91 रन की शानदार पारी खेलने वाले अंकुर पंवार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्त...