मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। मंडल के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में 18 और 19 मई को चयन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें मुरादाबाद मंडल से बालक वर्ग में 71 और बालिका वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं बरेली मंडल से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और जूडो खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर में प्रवेश के लिए किया गया। कार्यक्रम की देखरेख क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की।...