खिलाड़ियों ने सीखीं खेल की बारीकियां
रांची, जून 8 -- रांची, संवाददाता। जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय सेपक टकरा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में रांची जिले के कई युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर और सचिव शिवेंद्र दुबे उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.