कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 80 खिलाड़ियों को दो ग्रुप में बांट कर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की बारीकियों को समझाया गया। कैम्प के मुख्य कोच मुरादाबाद के स्पोर्ट्स अफसर सुनील सिंह और ग्रीनपार्क स्टेडियम के उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने गुरुवार को नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में विशेष प्रशिक्षण दिया। 15 दिवसीय ट्रायल के आधार पर प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। केंद्रीय प्रशिक्षण कैम्प में फाइनल ट्रायल 28 और 29 अप्रैल को होगा।ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे 80 खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट हुआ। यह भी पढ़ें- 18 मंडल के चयनित 80 खिलाड़ियों ने दिखाई फिटनेस व स्किल टेस्ट इसमें खिलाड़ियों ने रनिंग और योग...