आगरा, मई 22 -- 21वीं जिला वुशु टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को पीली पोखर हाथरस रोड स्थित सेंट एंड्रयू स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वुशु संघ ने किया। मार्शल आर्ट स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। कोच सेंसई देवजीत घोष रहे। स्वर्ण पदक शिफा बख्श, अंकुश बघेल और रजत पदक मनीषा चौहान ने प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...