नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नेपाल में नेपाल प्रीमियर लीग यानी एनपीएल का आयोजन होना है, जिसमें पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के खेलने की संभावना है। इस बीच इस लीग के आयोजकों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर बड़ा आरोप लगाया है। मोहसिन नकवी इस समय पीसीबी के चेयरमैन हैं और सीधे तौर पर उन पर आरोप है कि उनकी चेयरमैनशिप वाले बोर्ड ने नेपाल प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 25 हजार यूएस डॉलर (करीब 23.73 लाख रुपये) की मांग एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने के एवज में की है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, PCB ने अभी तक खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है, जबकि जिन लोगों को NoC जारी की जा चुकी है, उनमें से कुछ को बताया गया है कि उनकी खेलने की परमीशन अब 'होल्ड' पर है। इस टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले खि...