खिलाड़ियों को सिखाए योग के गुर
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय द्वारा शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम बमनपुरी में खिलाड़ियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग के नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों में लचीलापन और संतुलन के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने दैनिक फिटनेस कार्यक्रम में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने की सलाह दी। योगाभ्यास डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन (महिला विंग) की कोऑर्डिनेटर व योग प्रशिक्षिका अंतरा यादव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिला योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह, हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खां, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक सौरभ, राहुल, अमरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.