औरंगाबाद, जनवरी 29 -- राज्य की खेल मंत्री सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार खेल मैदान उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है और प्रदेश में विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग मैदानों का निर्माण कराया जाएगा। वह गुरुवार को मदनपुर के संढैल खेल मैदान में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेल विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया योजना के तहत शहरी और ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं। विदेशों में जीत या हार के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है। खेल मंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक खिलाड़ी रही हैं, इसलिए खेल क...