पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। जिला हॉकी संघ की ओर से गांधी स्टेडियम में चल रही हॉकी की पाठशाला के चौथे दिन नन्हे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को नजर आया। प्रशिक्षण शिविर में न सिर्फ खेल की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। उन्हें प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। हॉकी की पाठशाला का शुभारंभ सतीश शर्मा ने योगाभ्यास से किया। मुख्य अतिथि पूर्व सैन्य अधिकारी दलवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के दायरे में खेलने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन मुख्य कोच मुशीर अहमद (शाहजहांपुर) और स्थानीय कोच राजकुमार ने खिलाड़ियों को आधुनिक हॉकी की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्य कोच मुशीर अहमद ने खिलाड़ियों को क्लोज ड्रिबलिंग और बॉल कंट्रोल के विशेष टिप्स दिए। उन्होंने बताय...