रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान में आयोजित समर क्रिकेट प्रशिक्षण कैंप का समापन रविवार को हो गया। 22 मई से 7 जून तक चले इस शिविर में 73 खिलाड़ियों को क्रिकेट के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप बीसीसीआई के सीनियर वीडियो एनालिस्ट और एनआईएस प्रशिक्षक चंद्रदेव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। समापन समारोह में आरडीसीए के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए बच्चों को पढ़ाई पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। मौके पर निशा कुमारी (बेस्ट अटेंडेंस), अभिमान (बेस्ट नोटबुक), आराध्या कुमारी (बेस्ट लर्निंग) और अर्पित कुमार को बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हिंदी...