लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- शारदानगर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शारदा नगर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता रहे। विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी आदि प्रमुख खेल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार तिवारी, डॉ. कमलेश सक्सेना, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, श्याम किशोर मिश्रा व इंडियन बैंक शारदा नगर शाखा के प्रबंधक देवराज सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...