आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल, संवाददाता। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौका स्थित दुबराजपुर में पुलिस प्रशासन ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता, किट एवं फुटबॉल का वितरण किया। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सोनू कुमार ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता एवं फुटबॉल का वितरण किया। खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित किया। एसडीपीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध प्रगाढ़ बनता है और विश्वास पैदा होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर खेलने को कहा ताकि वह उचित मुकाम हासिल कर सके। मौके पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में नाइन स्टार ने मुर्मू स्पोर्टिंग को 3 गोल से पराजित किया। इस मौके पर भाजपा नेता आकाश महतो भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...