सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा श्रमिक यूनियन एचएमएस ने शनिवार को बीना महाप्रबंधक कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। महामंत्री अशोक कुमार पांडेय की अगुवाई में बीना शाखा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, सचिव कृष्ण बिहारी गुप्ता ने प्रबंधन को पत्रक सौंप आरोप लगाया कि 15 दिसंबर से दुद्धिचुआ में होने वाले अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है। पत्र पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 15 दिसंबर को दुद्धिचुआ परियोजना में होने वाले अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विरोध होगा। । इस मौके पर एसएमएस परियोजनाओं के शाखा अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...