पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे प्रशिक्षित लड़के-लड़कियों के लिए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निजी कोष से गद्दा उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं देना और चोट से बचाते हुए उनकी प्रदर्शन क्षमता को निखारना है। खेल के प्रति इस संवेदनशील पहल से प्रशिक्षुओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपने संघर्ष में बड़ी मदद बताया। इसी क्रम में केनगर प्रखंड के काझा पंचायत अंतर्गत काझा गांव में सिपाही, दरोगा और आर्मी बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सांसद पप्पू यादव के निजी कोष से गद्दा प्रदान किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में सांसद प्रवक्ता राजेश यादव मौजूद रहे। लाभान्वित युवाओं में रौनक कुमार मंडल, अभय कुमार राम, सागर कुमा...