खिर्वा फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, जाम
मेरठ, जुलाई 30 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार को दोपहर खिर्वा फ्लाईओवर के पास हादसे के चलते लंबा जाम लग गया। दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में भरी बोरियां हाईवे पर बिखर गईं। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली रोड पर वाहनों की कतार लग गई। दौराला टोल की गाड़ी मौके पर पहुंची। टोल कर्मचारियों ने तुरंत हाईवे पर बिखरी बोरियों को हटवाया और सड़क साफ कराकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.