मेरठ, मार्च 27 -- खिर्वा जलालपुर गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया और थाने आ गई। चारों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। देर रात करीब 10 बजे एक पक्ष के नफीस और मेराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान गांव निवासी सोनू बीच-बचाव में आया और एक पक्ष का समर्थन करने लगा। जिसके चले उसके साथ भी मारपीट की गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थित को संभाला। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया। जिनका शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस...