मेरठ, अप्रैल 27 -- सोमवार सुबह खिर्वा गांव के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो महिलाओं सहित चार लोगों को हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खिर्वा निवासी अर्श पुत्र इसरार अपने रिश्तेदार शारिब पुत्र नूर मोहम्मद व लायबा के साथ बाइक द्वारा सरधना से सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहरी छोर पर पहुंचे तो पीछे से तेजगति से आ रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो बाइक की भिड़ंत में दंपती समेत पांच जख्मी, दो पटना रेफर दूसरी बाइक पर फरीदपुर निवासी भारत पुत्र बॉबी अपनी मां प्रमिला के साथ सवार था, जोकि किसी काम से मेरठ जा रहा था। भिड़ंत के बाद पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों...