बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- फोटो : रहुई क्रिकेट-रहुई प्रखंड के खिरौना गांव में मंगलवार को टूर्नामेंट के कार्यक्रम की जानकारी देते उप मुख्य पार्षद अनिल पांडेय व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के खिरौना गांव में 10 मई से नालंदा क्रिकेट प्रीमियर लीग डे-नाइट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। उप मुख्य पार्षद अनिल पांडेय व धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इसमें पूरे जिले से टीम भाग लेगी। मैच शाम को पांच से साढ़े सात और आठ से 10.30 बजे खेला जाएगा। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी। नॉक आउट सिस्टम से टूर्नामेंट खेला जाएगा। सभी मैच 16 ओवर के होंगे। मैन ऑफ दी मैच को भी पुरस्कृत किया जाएगा। (रहुई से रंजीत कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...