शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- निगोही। निगोही थाना क्षेत्र के खिरिया पूर्वी गांव में गेहूं कटाई के दौरान कंबाइन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी शिवसरन सिंह (65) खेती-बाड़ी करते थे। उनके बेटे दिनेश ने खेत में गेहूं कटवाने के लिए कंबाइन मशीन मंगवाई थी। शनिवार को कटाई के दौरान शिवसरन भी खेत पर पहुंच गए। इसी दौरान कंबाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...