औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- बाइक-टेंपो की टक्कर में एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर फोटो- 29 अप्रैल एयूआर 10 कैप्शन- अस्पताल में इलाजरत घायल रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज-कासमा पथ के खिरहीरी मोड़ पर बुधवार को बाइक और टेंपो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान राजा बगीचा निवासी लक्ष्मण कुमार, टेंपो चालक रवि कुमार और चांदनी देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। प्रभारी थानाध्यक...