बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। खिरनी जमीन विवाद को लेकर जनपद में मामला लगातार गरमाता जा रहा है। ग्राम खलीलुल्लाहपुर उर्फ खिरनी निवासी किसान सुधीर कुमार ने रविवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही समेत अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में किसान सुधीर कुमार का कहना है कि भूमि से जुड़ा वाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बिजनौर की अदालत में विचाराधीन है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल निर्धारित है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाकियू अ के पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर न्यायालय के आदेश को खुली चुनौती देते हुए फसल काटने की बात कही गई है, जबकि अदालत की ओर से ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- खिरनी प्रकरण: प्रशासन ने की जमीन की कुर्की, ...