शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के थाथरमई गांव निवासी रामगुलेश अपने परिवार के साथ पिछले 16 दिनों से खिरनीबाग रामलीला ग्राउंड में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...