चम्पावत, जनवरी 9 -- टनकपुर। जिले का एकमात्र आदिम जनजाति गांव खिरद्वारी को सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। 18 किमी लंबी खिरद्धारी-खर्राटाक-चूका सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से सड़क को जोड़ा जाएगा। आदिम जनजाति गांव खिरद्वारी और पूर्णागिरि के पुजारियों के गांव खर्राटाक के सड़क से जड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। पीएमजीएसवाई ने सड़क का सर्वे शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना में शामिल खिरद्वारी गांव से खर्राटाक होते हुए चूका तक करीब 18 किलोमीटर सड़क मंजूर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.