जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर। सामाजिक संस्था खिदमत ए मिल्लत के एक प्रतिनिधिमण्डल ने साकची स्थित बाराद्वारी के ओल्ड एज होम जाकर वहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं से भेंट कर उन्हें संस्था की ओर से नाश्ता व फल भेंट किया साथ ही उनकी लंबी आयु, सेहत व तंदरुस्ती के लिए अल्लाह से दुआएं की । प्रतिनिधिमण्डल ने उन व्रध्द महिलाओं का हाल भी जाना एवं भविष्य मे भी मिलते रहने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधिमणडल मे संस्था के अध्यक्ष सेराज शरीफ , प्रो . जावेद अख्तर अंसारी , नबील मुहम्मद , समीर ,कैफ आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...