दरभंगा, दिसम्बर 30 -- दरभंगा। देश स्तर पर आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में सकरी की खुशबू सिंह ने मिस एंड मिसेज इंडिया का पुरस्कार प्राप्त कर न केवल दरभंगा वरन सम्पूर्ण मिथिला का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए खुशबू सिंह बधाई की पात्र हैं। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने खुशबू सिंह को उनके सकरी स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित करने के बाद कही। इस मौके पर विधायक ईश्वर मंडल, भाजपा नेता नरेंद्र झा, रजनीश झा, चन्दन झा, मुन्ना झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, आशुतोष झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...