नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- AISA नेता नेहा बोरा ने बस का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'पुलिस ने डिटेंशन बसों को जेल बना दिया है।' बस के अंदर की हालत को दिखाते हुए नेहा बोरा ने बताया कि इसमें छोटी-छोटी कोठरी हैं। इन्हें कांच, खिड़की और दरवाजों से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पुरुष आंदोलनकारियों के साथ हो रहे जुल्म पर भी आवाज उठाई। उन्होंने पुलिस एवं अन्य जवानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- 'मेल प्रोटेस्टर्स के प्राइवेट पार्ट पर लातें मारी गई हैं।'नेहा बोरा ने दिखाई डिटेंशन बस की हालत नेहा बोरा समेत अन्य आंदोलकारियों को जिस वाहन से डिटेन करके ले जाया गया, उसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा- क्या डिटेंशन बसें नई जेल हैं? साझा किए गए वीडियो में नेहा कहती हैं- मुझे जिस बस में डिटेन किया है, वो ऐसी दिखती है। इसमें ...