नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- घर की सफाई करने के बाद अगर थोड़ी देर में ही फर्श, मेज या दूसरी जगहों पर धूल दिखने लगे तो समझ नहीं आता कि आखिर इतनी धूल आती कहां से है। अक्सर हमें लगता है कि इसकी वजह खुली खिड़कियां या दरवाजे हैं। लेकिन इनके अलावा भी घर में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां धूल चुपचाप जमा होती रहती है और सफाई के दौरान या हवा चलने पर फिर से आसपास फैल जाती है। खास बात यह है कि इन जगहों पर हमारा ध्यान रोज नहीं जाता। अगर आपके घर में भी बार-बार धूल जम रही है, तो एक बार इन चार जगहों को जरूर देखें। हो सकता है सफाई के बाद भी धूल लौटने की वजह यहीं छिपी हो।1. पर्दों पर जमा धूल पर्दे घर को सुंदर तो बनाते हैं, लेकिन इन पर धूल भी खूब चिपकती है। खासकर मोटे और लंबे पर्दों में धूल आसानी से जमा हो जाती है। जब पर्दा हिलता है या हवा चलती है, तो यही धूल कमर...