रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी निवासी राजपाल उर्फ गुड्डू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। राजपाल घर की छत पर सो रहे थे, जबकि अन्य सदस्य नीचे कमरों में थे। देर रात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। यह भी पढ़ें- खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी के कई जेवरात और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंज...