मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के भगवानपुर में घर की खिड़की तोड़कर नकद एक लाख रुपये व जेवरात की चोरी कर ली गई। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। बताया गया कि 16 जून को शिक्षक विनय कुमार ठाकुर सरैया स्थित पैतृक घर गए हुए थे। इसी बीच 20 जून पड़ोसी से सूचना मिली कि आपके घर की खिड़की टूटी हुई है। जानकारी के बाद वे लोग यहां आए। घर में जाने पर पता चला कि एक लाख रुपये नकद, चांदी के चार सिक्के, कार का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंश्योरेंस पेपर समेत अन्य सामान गायब हैं। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- खिड़की तोड़कर घर से एक लाख की संपत्ति चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...