खिड़की के रास्ते स्कूल में घुसा कोबरा, कक्षा में पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका को डसा, हालत गंभीर
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी जिले में कंपोजिट विद्यालय में खिड़की के रास्ते कोबरा सांप स्कूल में घुस गया। कक्षा में मौजूद प्रधानाध्यापिका की नजर पर सांप पर पड़ी तो वह उसे भगाने लगी। इसी दौरान कोबरा ने प्रधानाध्यापिका के अंगुली में डंस लिया, जिससे शिक्षिका बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद सांप भाग गया। गंभीर हालत में शिक्षिका को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से स्कूल के बच्चों में दहशत फैल गई है। घटना सोमवार सुबह 10:30 बजे की है। कस्बा के मोहल्ला वनखंडेश्वर निवासी ममता दीक्षित कंपोजिट विद्यालय इकहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। वह सुबह स्कूल में पढ़ा रही थी। तभी उनकी नजर स्कूल की खिड़की पर पड़ी। खिड़की के रास्ते से एक सांप स्कूल के अंदर आ रहा था। यह देख उन्होंने भाग कर खिड़की बंद करने की कोशिश की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.