देवरिया, मई 18 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीखमपुरा के भिटहां टोला स्थित एक मकान में खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने एक लाख रुपये नकदी व चार लाख रुपये का आभूषण उड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का पुलिस ने आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- बिना ग्रिल लगी ​खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने एक लाख नगदी और 4 लाख के जेवर उड़ाएघटना का विवरण मदनपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुरा के ​भिटहां मोहल्ला निवासी हरीलाल के दो मंजिला मकान के पीछे से बिना ग्रिल के ​खिड़की के रास्ते चोर घर में घुस गये। जबकि परिवार के सदस्य छत पर सोये हुए थे। कमरों में किसी के न सोने के चलते चोरों ने घर को ठीक से खंगाला। सुबह जब परिवार के लोग छत से नीचे आए तो अवाक रह गए। कमरों का फाटक खुला था और सामान बिखरे पड़े थे।...