देहरादून, अप्रैल 5 -- रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...