दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी शिकायतों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह सरकार गांव की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही हैं। सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। लोगों की समस्या के दौरान सभी विभाग के पदाधिकारी रहें मुस्तैद खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का...