देवघर, अप्रैल 14 -- देवघर। खिजुरिया भुतबंगला देवघर में मंगलवार को बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित रविदास महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास ने कहा कि 15 और 16 अप्रैल को गुरु रविदास आश्रम सह बहुजन सांस्कृतिक केन्द्र खिजुरिया देवघर में दो दिवसीय अंबेडकर मेला का आयोजन किया जा रहा है। 15 अप्रैल को अपराह्न 1 बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किए जाएगा। उसके बाद उपस्थित अतिथियों के स्वागत के साथ-साथ देवघर नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर एवं सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ व जिला के अन्य पदाधिकारियों के अलावे देवघर विधायक सुरेश पासवान, बिहार के जदयू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.