बांका, मार्च 15 -- बौंसी। निज संवाददाता दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बौसी के एक 34 वर्षीय आदिवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव निवासी सूरज लाल टूडू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज लाल टूडू अपनी बहन के घर हंसडीहा आया हुआ था। शनिवार की सुबह किसी काम से वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सूरज के माता-पिता और उसके भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में अब केवल उसकी एक बहन ही बची है। इकलौते भाई की असमय मौत से बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.