गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले परंपरागत खिचड़ी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेला कई मायनों में खास होने जा रहा है। पहली बार खिचड़ी मेले में दर्शकों को अंडरवाटर शो देखने का मौका मिलेगा। कड़ाके की ठंड के बीच पानी के अंदर होने वाला यह शो लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगा। इसके लिए अलग-अलग तीन बड़े टैंक लगाए जाएंगे, जिनमें रशियन, नेपाली और साउथ इंडियन कलाकार जलपरी के रूप में पानी के भीतर कलात्मक प्रस्तुतियां देंगी। मेले में फिश टनल, अंडरवाटर व्यू और लाइव परफॉर्मेंस भी दर्शकों को रोमांचित करेंगे। मेले के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पानी के टैंकों की हर 4 से 5 दिन में सफाई और पानी बदला जाएगा, ताकि कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा बनी रहे। मेला प्रबंधक शिव शंक...