अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़। पूर्व विधायक स्व. संजीव राजा की तृतीय पुण्यतिथि पर बुधवार को आगरा रोड स्थित एक फार्म हाउस में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। तमाम लोगों ने पू‌र्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। आगरा रोड स्थित फार्म हाउस में पुण्यतिथि पर हवन-पूजन में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा व उनके बेटे हर्षित राजा ने पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनप्रितनिधि, भाजपा पदाधिकारियों, कारोबारियों ने पूर्व विधायक से जुड़े संस्मरण को सुनाया। सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी व इस शहर के लिए दिए गए बलिदानों व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान कमिश्नर संगीता सिंह, राकेश गुप्ता साईं, चंद्रकिशोर जलाली, सुरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र चीफ, हरीश प्रताप...