गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। शनिवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। अध्यक्ष रीमा स्वरूप की अध्यक्षता में और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 8 की पदाधिकारी सीमा केशरी के सौजन्य से शनिदेव मंदिर चौधराना बाजार के प्रांगण में राहगीरों और स्कूली बच्चों के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम सादगी और सेवा भाव से संपन्न हुआ। सदस्यों ने स्वयं खड़े होकर लोगों को सम्मान के साथ खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। मौके पर ग्रुप की अध्यक्षा रीमा के अलावा रश्मि कमलापुरी, रितू जायसवाल, रंजना जायसवाल, माला केशरी व अन्य सहेलियां मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- धनंजय चौहान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...