झांसी, अप्रैल 8 -- गेहूं के क्रय केन्द्र भले ही सक्रिय हो गए हों लेकिन खाड़ी युद्ध की आंच अब गेहूं की खरीद पर भी दिखने लगी है। बोरों के लिए टेंडर होने थे लेकिन रेट बढ़ने के चलते टेंडर नहीं हो सके है। इसके चलते कई केन्द्रों पर बोरे ही नही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि खाद्य विपणन विभाग का दावा है कि किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि बोरे (बारदाने) की दिक्कत के चलते ही विधायक सीधे लखनऊ प्रमुख सचिव से मिलने पहुंच गए। 30 मार्च से आगामी 15 जून तक के लिए सभी क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। जिस पर 2585 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से गेहूं की खरीद की जानी है। खाद्य विपणन विभाग ने बताया कि पंजीकरण अब तक 13400 किसानों के हो चुके है। अब जनपद के अलग अलग क्रय केन्द्रों से 647 किसानों से गेहूं की खरीद हो चुकी है। अब तक किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.