उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव। संवाददाता मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और वैश्विक तनाव ने जनपद के सैकड़ों परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया है। कभी सुरक्षित और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाने वाले खाड़ी देशों से अब लोग जान बचाकर स्वदेश लौट रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग लाखों की नौकरी छोड़कर घर वापसी को ही सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसका सीधा असर जिले में बेरोजगारी पर पड़ा है, जहां नौकरी तलाशने वालों की संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है।ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे उन्नाव के प्रवासियों और उनके परिवारों की चिंता को चरम पर पहुंचा दिया है। जिले के लगभग हर दूसरे गांव का कोई न कोई सदस्य दुबई, ओमान, इजरायल या ईरान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। लेकिन अब युद्ध की खबरों ने इन परिवारों की रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.